पांच दिन पहले ही सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की फिल्म Housefull 5 रिलीज़ हो चुकी है ऐसे में आप सभी को हम इस फिल्म के पांच दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बताने जा रहे हैं।
Housefull 5 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:
दोस्तों इस फिल्म ने अपने पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर करीब ₹24 करोड़ का कलेक्शन किया। पहले दिन कलेक्शन थोड़ा कम जरूर रहा लेकिन दूसरे दिन फिल्म Housefull 5 की कमाई में बढ़त देखने को मिली और इस फिल्म ने अपने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब ₹31 करोड़ की कमाई कर ली तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई में बढ़त देखने को मिली और इस फिल्म ने अपने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ₹32 करोड़ की कमाई कर ली। अपने चौथे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब ₹13 करोड़ और पांचवे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 11 करोड़ रुपए कमाए कुल मिलाकर अपने पांचवे दिन तक इस फिल्म ने ₹111.50 करोड़ की कमाई कर ली है। बता दूं कि इस फिल्म का बजट करीब ₹240 करोड़ रुपए है। ऐसे में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब होती नजर आ रही है जो कि अक्षय कुमार और बॉलीवुड के लिए एक अच्छी बात है।